


रतलाम 16 मई 2024 । आज श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति रतलाम द्वारा हिंदू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप जी के 9 जुन 2024, रविवार को 484 वें जन्मोत्सव पर राजमहल (महलवाड़ा) से निकलने वाली भव्य शौर्य यात्रा के निमंत्रण पत्र देवी देवता की पूजा ,अर्चना कर सर्वप्रथम श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी, श्री जागनाथ महादेव राजपुत धर्मशाला हाथी खाना,श्री मेंहदी कुई बालाजी मंदिर, श्री कालिका माता मंदिर, श्री चारभुजा नाथ जी मंदिर त्रिपोलिया गेट पर श्री चरणों में भेंट किए गए उक्त जानकारी समिति के नरेन्द्र सिंह चौहान देते हुए बताया कि इस अवसर पर समाज संगठन के वरिष्ठजन सर्व श्री ठाकुर राजेंद्र सिंह गोयल , महेंद्र सिंह चौहान , महेंद्र सिंह राठौड़, किशोर सिंह चौहान , विजय सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी ,कुं अजीत सिंह सांखला ,कुं वीरेंद्र सिंह राठौड़ , विनोद सिंह सोढा,प्रवीण सिंह हारोड़,भारत सिंह सोलंकी, दिलीप सिंह सोनगरा , कु.निखिलेश सिंह पंवार , कुं.जीत सिंह जादौन, कुं मयंक सिंह राठौड़ ,कुं अमन सिंह चंद्रावत , कु संजय सिंह चौहान कुं गोविंद सिंह सोलंकी, जया गोयल एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे ।