श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम की नवीन कार्यकारिणी का गठन

रतलाम । श्री साधुमार्गी जैन संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद पर कांतिलाल छाजेड़, मंत्री अशोक पिरोदिया, उपाध्यक्ष विनोद मेहता, सुशील गोरेचा, ललित कोठारी, रमेशचंद्र कटारिया, सहसचिव प्रकाश नांदेचा, विकास छाजेड़, कोषाध्यक्ष अतुल बाफना का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हिम्मत कोठारी, सुदर्शन पिरोदिया, दशरथ बाफना, मदनलाल कटारिया, कपूर कोठारी, बाबूलाल सेठिया, चंदन पिरोदिया, निर्मल लूनिया, प्रीतेश गादिया, राजेश सियार, मणिलाल घोटा, प्रकाश कोठारी, सुमित कटारिया, सुनील कोठारी, संजय कोठारी, निर्मल मूणत, रवि कटारिया, श्रेणीक मांडोत का चयन किया गया।
इस अवसर पर संघ की समस्त इकाई समता युवा संघ महिला मंडल बहू मंडल बालक मंडल बालिका मण्डल की कार्यकारिणी एवं प्रत्येक सदस्य द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया मंत्री दशरथ बाफना ने बीते वर्ष के कार्यकाल हेतु समस्त कार्यकारिणी सदस्य व संघ सदस्यों का आभार माना एवं नवीन कार्यकारिणी आचार्य श्री रामलाल जी मसा उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी मसा आदि ठाणा के दर्शनार्थ हेतु चित्तौड़ पहुंचेगी यह निर्णय लिया गया व सभा में नवीन पदाधिकारियों का तिलक लगाकर बहुमान किया गया।