रतलाम 17 मई 2024। शासकीय आईटीआई सैलाना में प्रवेश हेतु कम्प्युटर आपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (एनएसक्यूएफ), (एनसीवीटी) की 48 सीट, फीटर (एनएसक्यूएफ), (एससीवीटी) व्यवसाय की 20 सीट, वेल्डर (एनएसक्यूएफ), (एनसीवीटी) की 40 सीट, मैकेनिक मोटर व्हीकल (एनएसक्यूएफ), (एससीवीटी) व्यवसाय की 24 सीट एवं इलेक्ट्रीशियन (एनएसक्यूएफ), (एनसीवीटी) व्यवसाय की 20 रिक्त सीट है। प्रभारी प्राचार्य आईटीआई सैलाना ने बताया कि प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकते हैं।