वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग विधा का प्रतिभा चयन 20 मई को

रतलाम 17 मई 2024। मध्य प्रदेश शासन खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में सेलिंग विधा हेतु प्रतिभा चयन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे में जिले के 08 से 12 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन भोपाल से आए तकनीकि टीम के सदस्यों द्वारा खेल के निर्धारित मापदंड अनुसार करेंगे।
प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों अपने साथ मूलनिवासी, जन्म प्रमाण-पत्र साथ लाना और आवश्यक स्पोर्ट्स किट में आना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतुं खिलाड़ी 20 मई 2024 को प्रातः 9 से 11 बजे स्थानीय नेहरु स्टेडियम पोलोग्राउण्ड रतलाम में उपस्थित हो सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी सुश्री रुचि शर्मा ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग विधा का प्रतिभा चयन कार्यक्रम जिले में आयोजित होना है जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने विकासखण्ड के युवा समन्वय से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जावरा विकासखण्ड के युवा समन्वयक श्री राशिद खान मो.नं. 7869303832, आलोट विकासखण्ड के श्री दुर्गाशंकर मोयल 8109548744, पिपलौदा विकासखण्ड के श्री शाहिद हुसैन मो.नं. 9893258648, बाजना विकासखण्ड की सुश्री ममतासिंह मो. नं. 7566917522, सैलाना विकासखण्ड की प्रीति चरपोटा मो.नं. 9907631121 तथा रतलाम विकासखण्ड की श्रीमती दुर्गा डामोर मो.नं. 7723859972 से सम्पर्क कर सकते हैं।