प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संगठन मप्र की शासन से मान्यता का प्रस्ताव भेजना आवश्यक

  • जिला एवं तहसीलों में संगठन के निर्वाचन कर कार्यकारिणी की सूची शासन को भेजी जाएगी
  • राज्य सरकार पेंशनरों की लंबित प्रमुख मांगों का शीघ्र निराकरण करें

रतलाम। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. रतलाम की मासिक बैठक एमएलबी शासकीय कन्या.उ.मा.वि. में आयोजित हुई । बैठक में सर्वप्रथम प्रांतीय संगठन से प्राप्त परी पत्रों पर बिंदुवार अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा द्वारा चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश का संगठन एकमात्र प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन 5 लाख राज्य पेंशनरों की न्यायोचित मांगों को लेकर नेतृत्व कर संघर्ष कर रहा है। पेंशनर्स के हक व अधिकार की बात करता है। पी.पी.ए प्रदेश के अधिकांश जिलों, तहसीलों ,ब्लॉक में स्थापित होकर प्रभावी कार्य कर रहा है। मध्य प्रदेश शासन को हमें अर्थात संगठन को मान्यता देना ही चाहिए। इस संदर्भ में संगठन के कार्यकलापो, क्रियाशीलता, एकता, समन्वय ,समर्पण संगठन की गतिविधियों पर प्रवक्ता प्रमोद व्हौरा कार्यकारी अध्यक्ष एम एल भट्ट ,हरीश कुमार बिंदल, रंजीत सिंह राठौर, गीता राठौर ,आशा श्रीवास्तव ने संबोधित किया कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार बेनावत द्वारा वर्ष 2023 का आय-व्यय पत्रक ,लेखा -जोखा सभा में प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर 75 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ पेंशनर्स गिरधारी लाल पांचाल, अनिल तेरे देसाई व बाबूलाल जैन का जीवेत शरदः शतम् प्रतीक चिन्ह प्रदान कर मणिमाला पहनाकर आयुष सम्मान किया गया। अनीता दासानी द्वारा आवाहन गीत आवाज दो हम एक है ,जुझार सिंह भाटी ने राजनीतिक नेता की कार्यशैली पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष प्रस्तुत किया ।श्याम सुंदर भाटी द्वारा अजहर हाशमी की रचना राम वाला हिंदुस्तान चाहिए गीत सुनाया। पेंशनर्स बैठक में बड़ी संख्या में 75 पेंशनर्स सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार जयवंत गुप्ता ने माना। बैठक समापन के पश्चात वरिष्ठ पेंशनर प्रोफेसर रतन चौहान की धर्मपत्नी कृष्णा चौहान, पेंशनर सतीश चंद्र दय्या के अनुज सुरेश चंद्र दय्या तथा एस एन मालवीय की पत्नी प्रेमलता मालवीय का आकस्मिक निधन होने पर उपस्थित पेंशनर्स ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की । उक्त जानकारी प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने दी।