तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से 19 मई को बैठक होगी आयोजित

रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार भारत स्वाभिमान ट्रस्ट मुख्य केन्द्रीय प्रभारी परम पूज्यनीय स्वामी डॉ परमार्थ देव जी महाराज का धर्म धरा रतलाम नगर में पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पाचों संगठनों के सयुंक्त तत्वावधान में दिनांक 27 से 29 मई 2024 तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। रतलाम जिले की समस्त जनताजनार्दन योगीजन समाज जनों परम सौभाग्य का लाभ लेकर योगमय निरोगी जीवन की नींव मजबूत करें।
दिव्य भव्य योग शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से दिनांक 19/05/24 रविवार को समय शाम 05 बजें अटल सभागृह अलकापुरी कम्युनिस्ट हाल रतलाम म.प्र.पश्चिम सगंठन के प्रातं प्रमुखों के सानिध्य में विशिष्ट बैठक की जाएगी।
रतलाम नगर जिले के समस्त सामाजिक संस्थाओं प्रतिनिधिगण योग खेल संगठनों के पदाधिकारी शिक्षक शिक्षिकाएं से आग्रह किया है कि विशिष्ट बैठक में निर्धारित समयावधि में अपनी उपस्थित दर्ज कर जन-जन को योग शिविर से जोडकर आयोजन को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।