

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा समय-समय पर सेवा गतिविधि का कार्य ग्रुप की ओर से किया जा रहा है अप्रैल माह से तीन चलित प्याऊ द्वारा प्रतिदिन शहर के विंभिन्न मार्गो में राहगीरों को RO का शुद्द पेयजल से राहत दी जा रही है जिसका बाजार में आने वाले लोगों द्वारा उपयोग किया जा रहा है ।
सेवा कार्यों के अंतर्गत ग्रुप द्वारा जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन की मई माह की गतिविधि “गर्मी से राहत” के आयोजन में जरूरतमंद फल विक्रेता एवं सब्जी विक्रेताओं को छाता वितरण किया गया साथ ही शासन स्थापना दिवस के उपलक्ष में युथ परिवार द्वारा गौशाला रोड स्थित गोशाला में भी गोसेवा की गई गौ सेवा के अंतर्गत एक गाड़ी हरी घास एवं गुड ग्रुप सदस्य द्वारा गौ माता को खिलाया गया यहां पर ग्रुप अध्यक्ष ने आगे आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी ग्रुप सदस्यों को प्रदान की।
इस अवसर पर म.प्र.रीजन के अध्यक्ष प्रितेश जी गादिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे मध्य प्रदेश रीजन में जैन सोशल ग्रुप गर्मी से राहत के लिए अपनी 80 शाखाओ के साथ कार्य कर रहा है जिसमें प्रमुख रूप से चलित प्याऊ स्थाई प्याऊ छाता वितरण त्रिपाल वितरण गौशाला में शेड झुग्गी झोपड़ियां में शेड काम पर जा रहे हैं मजदूरों व बच्चों को चप्पल वितरण ऐसे कार्य रतलाम के साथ-साथ नागदा जावरा मंदसौर नीमच भोपाल उज्जैन शुजालपुर देवास आदि का स्थान पर संस्था द्वारा किए जा रहे हैं साथ ही साथ श्री गादिया ने यह भी कहा कि अगले महा पर्यावरण की गतिविधि चलाई जाएगी क्योंकि गर्मी से बचाव के लिए तो सारे कार्य अस्थाई है पर वृक्षारोपण ही स्थाई कार्य है और चुकी हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम पर्यावरण के प्रति भी सतर्क रहकर आम नागरिकों में भी इसकी जागरूकता लाएं ।
इस अवसर पर अध्यक्ष वैभव रांका पूर्व अध्यक्ष सौरभ नाहर,सौरभ छाजेड़,अंकित जैन,विनीत पीपाड़ा उपाध्यक्ष राहुल छाजेड़,कोषाध्यक्ष अभिषेक रांका, पीआरओ यतेंद्र मेहता,सह सचिव गर्वित गोखरू, वीरेन्द्र कटारिया,अर्पित बोथरा,विपिन छाजेड़,विकास काकड़ीवाला,सुयश कटारिया,हर्ष जैन,उज्जवल कोठारी,अमित नाहटा,राज गांधी,मुकेश बरमेचा,निलेश पावेचा,गर्वित रुनवाल,वैभव मूणत,शुभम नागोरी,रत्नेश मोदी,पूनम नाहटा, श्वेता छाजेड़, स्वीटी काकड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रुप सदस्य उपस्थित थे । उपरोक्त जानकारी ग्रुप सचिव सौरभ मूणत ने दी ।