
रतलाम। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज दिनांक 21 मई को उनके बलिदान दिवस पर शहर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित कर राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण के लिए राजीव जी की एक सोच थी कंप्यूटर व संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी का असमय जाना देश के लिए काफी क्षति पूर्ण था । देश का युवा वर्ग मताधिकार देने के लिए सदैव राजीव गांधी का ऋणी रहेगा । श्रद्धांजलि सभा को नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, शैलेंद्र सिंह अठाना, राजीव रावत, वहीद शेरानी, नासिर कुरैशी, कमरुद्दीन कछवाय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, हितेश पैमाल, जोएब आरिफ, डा मुस्तफा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने सम्बोधित करते हुए श्रृद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर शाकिर भाई, टीनू मेन, विजय पंड्या, विकास पालीवाल, राहुल दुबे, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, राजकुमार जैन, आरिफा कछवाय, रुखसाना खान, आयशा कुरैशी, काजल डामोर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।