- योग करना कराना निरोगी रहना सर्वश्रेष्ठ दान
- भक्तिमय रामसेवक योग से निरोग महायज्ञ में आहूति देगें


रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार भारत स्वाभिमान ट्रस्ट मुख्य केन्द्रीय प्रभारी स्वामी डॉ परमार्थ देव महाराज का 27 से 29 मई 2024 प्रातः 05 से 07:30 बजे तक तीन दिवसीय नि:शुल्क इंटिग्रेटेड विशाल योग शिविर का आयोजन कालिका माता सांस्कृतिक योग कला मंच रतलाम में होगा
आज नगर में पोलों ग्राउंड खेल मैदान सहित योग कक्षाओं में रोटरी गार्डन स्थित योग शिक्षिका श्रीमती इंदु प्रमोद पाठक, साई मंदिर स्थित वरिष्ठ योग गुरु डॉ प्रदीप कोठारी, लायंस हाल स्थित वरिष्ठ योग गुरु रामबाबू यादव हरिश पाहूजा की योग कक्षाओं में योग शिविर से जोड़ने जुडने के लिए सेकडों साधकगण वचनबद्ध हुए भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी राजेन्द्र आर्य युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया रतलाम नगर गली गली क्षेत्र वासियों को पीले चावल के साथ योग आमंत्रण देकर हर घर परिवार समाज जनों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है माँ कालिका माता के प्रकृति मय दिव्य वातावरण में होने वाले योग शिविर को लेकर योग सेवकों कार्यकर्ताओं आमजनों में उत्साह उमंग दिखाई दे रहा हैं।
श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल सेवावीर परिवार सनातनमय रतलाम शहर में प्रति मंगलवार भक्तिमय हनुमान चालीसा पाठ आयोजन किया जा रहा है हम सबके आराध्य प्रभु श्री राम हनुमंत का पराक्रम शक्ति सामर्थ्य लिए योग से निरोग महायज्ञ में आहूति देने के लिए रामसेवक योग को जन जन तक पहुचाने के लिए संकल्पित हुए । सीएम विश्वकर्मा योजना हुनर से होगा देश का नव निर्माण के तहत नेट स्पेश एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के प्रयासों से प्रशिक्षण ले रहे सेकडों युवक युवतियों को युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर योगाभ्यास कराकर शिविर की जानकारी से अवगत कराया गया।
पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उत्तम शर्मा किसान सेवा समिति प्रभारी हरिश यादव युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य राजेश चांदवानी महिला पतंजलि योग समिति महामंत्री सुश्री जयश्री राठौर निखिल शर्मा अन्य महिला मंडल व्यक्तिगत व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर शिविर को सफल बनाने में हरसंभव प्रयत्नशील है।