


रतलाम। श्री जैन श्वेताबर सोशियल ग्रूप रतलाम रॉयल का शपथ ग्रहण समारोह श्री ज़ी पैलेस बड़बड़ रोड रतलाम मे सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर ग्रूप के संस्थापक अध्यक्ष श्री अक्षय संघवी ने ग्रूप द्वारा शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र मे चलाये जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।
फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय लालवानी द्वारा ग्रूप के नवीन अध्यक्ष के रूप मे सुमित – सोनल सकलेचा को शपथ दिलाई और शिक्षा, चिकित्सा एवं प्रकृति के क्षेत्र मे उत्कर्ष कार्य हेतु प्रेरित किया। सुमित सखलेचा की शुभम रेजीडेंसी, रतलाम नवयुवक मण्डल के वर्तमान अध्यक्ष हैं और शहर की विभिन्न संस्थाओ मे सेवा के रूप मे कार्यरात हैं।
उन्होंने फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियो को आशवस्त करते हुए ग्रूप द्वारा चलाये जा रहे.. नि :शुल्क चिकित्सा उपकरण सेवा कार्य को विस्तारित करने और एक शासकीय स्कूल को गोद लेने का निश्चय दोहराया! रॉयल ग्रूप के नवीन सचिव पद पर नितेश सोनम कटारिया, नमन आयुषी नवलखा के साथ सभी पदाधिकारी को निवर्तमान अध्यक्ष श्री किशोर पोरवाल ने शपथ दिलवाई गयी!शपथ ग्रहण के अवसर पर फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री विजय मेहता, राजेश भण्डारी, प्रवीण लोढ़ा, जयवंत कोठारी उपस्थित थे! कार्यक्रम मे पधारे अथितियों को अक्षय संघवी, नवीन सचिव नितेश कटारिया व समस्त पदाधिकारीयों ने स्मृति चिन्ह भेट किये। कार्यक्रम का आभार नमन नवल्खा ने माना।