


रतलाम। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व कॉलोनी निवासी रूपेश दवे उम्र 74 वर्ष को बीमारी के उपचार के लिए डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया इलाज के अल्प समय में ही उनका प्रभु मिलन हो गया |
कल दोपहर परिवार द्वारा यह खबर उनका एवं परिवार सदस्यों का देहदान फॉर्म भरने वाले पूर्व क्षेत्रीय पार्षद समाजसेवी गोविंद काकानी को दी गई| परिवार की सहमति से मात्र 1 घंटे के अंदर मेडिकल कॉलेज की डीन डॉक्टर अनीता मुथा, नेत्र विभाग प्रभारी डॉ रशेद्र सिसोदिया के मार्गदर्शन में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह ,राजवंश सिह राव के द्वारा नेत्रदान संपन्न किया गया | तत्पश्चात फोरेंसिक विभाग प्रभारी डॉक्टर हुसैनी व प्रियल जैन के सहयोग से मेडिकल कॉलेज के मरचुरी में शव को रखवाया गया| जिसे प्रातः लियाकत अली द्वारा स्नान एवं नए कपड़े पहनकर निस्वार्थ सेवा में सहयोग करने वाले गोपाल पाटीदार की एंबुलेंस के सहयोग से मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में भेजा गया|
वीडियो के माध्यम से परिवार ने देखा।
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनीता मुथा, डॉ राजेंद्र सिंगरौले, डॉक्टर पुनीत शर्मा, डॉक्टर शिव प्रकाश वैष्णव ,डॉ प्रवीण भारती, डॉ अनिल पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी गोविंद काकानी , सुनील महावर, सुरेंद्र मईडा की उपस्थिति में रुपेश दवे की देह परिवार के कन्हैया लाल दवे, श्रीमती उषा दवे, अमित शुक्ला, श्रीमती नम्रता शुक्ला, कुमार आशुतोष शुक्ला, सुभाष रावल, मुकेश रावल एवं वीडियोकांफ्रेसिंग के माध्यम से बहन श्रीमती श्रेया संकल्प दीक्षित हैदराबाद, श्रीमती नीता मेहुल जोशी मुंबई एवं श्रीमती प्रियंका अमल पंड्या निवासी बैंगलोर के द्वारा डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए सौपा |
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनीता मुथा ने दवे परिवार के द्वारा देहदान का यह पुनीत कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक अनुकरणीय कार्य है| मेडिकल कॉलेज की ओर से परिवार का हृदय से अभिनंदन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया|
जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी दवे परिवार के इस साहसिक कार्य का शिक्षा जगत के लिए एक श्रेष्ठदान बताया | मेडिकल कॉलेज, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ एवं समाज की ओर से 2 मिनट का मन रखकर रूपेश दवे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई|