
रतलाम। नेत्रम संस्था हेमन्त मूणत बताया कि श्रीमती कमला बेन मुरार के असमायिक निधन पर मीनु माथुर की प्रेरणा से पुत्र सुरेन्द्र, नरेन्द्र मुरार ने उनके नेत्रों का दान किया नेत्रंम संस्था रतलाम के माध्यम से मेडिकल कालेज के राजवंत सिंह,हैप्पी पीटर के द्वारा नेत्रदान सम्पन्न हुआ। नेत्रदान करवाने में श्री शलभ अग्रवाल ने अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज से टीम को लाकर पुनः मेडिकल कालेज छोड़ा। नेत्रदान के दौरान गोपाल पतरा वाला, मीनू माथुर, हेमन्त मूणत, सपना अरविंद दुबे मौजूद रहे। नेत्रम संस्था ने परिजनों का आभार व्यक्त किया है।