गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय लेखेन्द्र सूरीश्वर जी म.सा. का 18 वर्षो पश्चात एवँ आचार्य पद आरोहण के पश्चात प्रथम बार श्री शंखेश्वर मंदिर चौपाटी पर हुआ आगमन

जावरा (अभय सुराणा) । प. पु. कोकण केशरी ,1008 जिन मंदिर के प्रणेता, गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय लेखेन्द्र सूरीश्वर जी म.सा. का 18 वर्षो पश्चात एवँ आचार्य पद आरोहण के पश्चात प्रथम बार 25 मई को श्री शंखेश्वर मंदिर चौपाटी पर आगमन हुआ। पूज्य श्री अपने श्रमण, श्रमणी मंडल के साथ प्रातः 7 बजे नाहटा कृषि फार्म पर पधारे , वंहा से 8 बजे गाजते बाजते श्रीसंघ के साथ चौपाटी मंदिर पर पधारे। पूज्य श्री ने देव दर्शन के पश्चात प्रातः 9 .30 बजे पोषधशाला में धर्म सभा को संबोधित किया। धर्मसभा को संबोधित करते हुवे आचार्य श्री ने कहा कि जन्म जन्मांतरों के, ओर अनादि काल से वो आकांक्षा जीव मात्र के अन्दर विधमान है और उस आकांक्षा को पूर्ण करने के लिए आदमी हमेशा प्रयत्नशील, प्रयत्न कर रहा है पर वह आकांक्षा आदि तक आपकी ओर हमारी पूर्ण नही हुई है वह ऐसी कौनसी आकांक्षा है,वह आकांक्षा हमारे अंदर विधमान है वह आकांक्षा है आपको ओर उनको परम सुख, परम शांति हमारे जीवन के अंदर प्राप्त हो जाये ओर आकांक्षा है मेरे जीवन के अंदर सुख मिल जाये ओर दुख टल जाए यह आपकी आकांक्षा है के नही, आपको सुख चाहिए, शांति चाहिए तो में बताऊंगा की सुख और शांति जीवन के अंदर कैसे पाएं जाते है ओर सुख शान्तिं के बिना जीवन के अंदर आनन्द की प्राप्ति तो परम सुख, परम शांति पाने के लिए यह जीव, यह आत्मा जन्म जन्मांतर से युगों युगों से प्रयत्न कर रहा है कि परम सुख, परम शांति मिल जाये।
जिन वाणी श्रवण के पश्चात श्री शंखेश्वर पार्श्व राजेन्द्र जैन धार्मिक न्यास चौपाटी ने पूज्य आचार्य श्री को एवं वरिष्ठ साध्वी जी श्री अनंत गुणा श्री जी को काम्बली अर्पण की गई साथ चौपाटी शंखेश्वर मंदिर ट्रस्ट मंडल ने श्रीसंघ एवँ आगंतुक महानुभाव की नवकारसी का लाभ लिया। जावरा त्रिस्तुतिक श्रीसंघ ने पद्मावती पूजन एवं संध्या स्वामीवत्सालय के लाभार्थी श्री पूनम देवी धीरज पटवा परिवार का बहुमान किया। प्रातः का स्वामीवात्सल्य गुरु भक्त परिवार द्वारा आयोजित किया गया। दोपहर में पटवा परिवार के निवास पर पूज्य श्री की निश्रा में चमत्कारी पद्मावती महापूजन पढ़ाई गई। इस अवसर पर चौपाटी ट्रस्ट के अध्यक्ष पदम नाहटा, महामंत्री धरमचंद्र चपडोद, श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़, ट्रस्टी कमल नाहटा, अनिल चोपड़ा, शेतानमल जैन, बाबुलाल खेमसरा, राजेश वरमेचा, महेंद्र ओरा के साथ श्रीसंघ के मोतीलाल चपडोद,विजय लुक्कड़, शिखर धाड़ीवाल,कांति दलाल, नेमीचंद जैन, संजय नाहर, विजय नाहर, चिराग पटवा, भूपेंद्र रुणवाल, विनोद मेहता, मुकेश मेहता (पद्मावती) भरत मनसुखानी,मदनसिंह चोरडिया, श्रीकांत नाहटा, पुखराज छाजेड़,प्रणय नाहटा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी प्रदीप लुक्कड़ ने किया आभार ट्रस्टी कमल नाहटा द्वारा व्यक्त किया गया।
पूज्य गच्छाधिपति का 26 मई को प्रातः कन्हैयालाल जी संदीप जी, संजय जी हरण शुभ लाभ कालोनी पर आगमन होगा। वंही पर हरण परिवार द्वारा श्रीसंघ की नवकारसी का आयोजन रखा गया है,उसके पश्चात पूज्य श्री का जावरा नगर में प्रातः 8 बजे नगर प्रवेश शुभ लाभ कालोनी खाचरौद रोड से प्रारम्भ होगा। नगर प्रवेश के पश्चात पिपली बाजार पोषधशाला में पाट गादी पर विराज कर संघ को धर्मोपदेश प्रदान करेंगे। प्रातः का स्वामीवत्सालय श्री संघ द्वारा पंचायती नोहरा में होगा। दोपहर 1 बजे जैन दादावाड़ी में सोहनलाल जी मुकेश सुजल मेहता परिवार की ओर से गुरूपद महापूजन एवं संध्या का स्वामीवात्सल्य होगा। श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़ ने श्रीसंघ से समस्त कार्यक्रमो में पधारने का आग्रह किया है।