

झुमरीतिलैया। झुमरीतिलैया नगर का बढ़ाया मान सम्मान गौरव शहर के जाने-माने मुख्य ब्यवसाय सुरेश जैन झाझंरी के छोटे भाई नरेंद्र जैन झाझंरी की 27 वर्षीय पुत्री देवांगना झाझंरी ने संसार की मोह माया धन संपदा को छोड़कर वैराग्य पथ अपनाया ब्रह्मचर्य व्रत धारण कर साध्वी दीदी का जीवन जीने के लिए हुई अग्रसर बहुत जल्द दीक्षा ग्रहण कर बनेगी जैन साध्वी पूरे भारतवर्ष में पैदल भ्रमण कर करेगी जैन धर्म का प्रचार जैसा कि मालूम हो जैन धर्म के महान संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज से शहर की बिटिया देवांगना झाझंरी ने धर्म संस्कार लेकर ब्रह्मचर्य व्रत धारण कर लिया है और आर्यक 105 पूर्ण मति माता से धर्म शिक्षा ग्रहण करते हुवे दीदी पद प्राप्त किया ।मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में धर्म प्रभावना के बाद झुमरी तिलैया पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने देवागना झाझंरी का उनके घर पर पहुंचकर भव्य स्वागत किया मंदिर में उनके स्वागत सम्मान के लिए धर्म सभा आयोजित की गई बैंड बाजा ढोल नगाड़े के साथ उनके परिवार के सभी लोगों को समाज के द्वारा माला पहनाकर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ब्रह्मचारिणी दीदी देवांगना झाझंरी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है गुरु ही सच्चे मार्ग को प्रकाशित करते हैं गुरु के आशीर्वाद प्रकाश से ही जीवन सफल बन सकता है समाज के कार्यकारी अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला ने स्वागत भाषण दिया और कहा कि देवांगना झाझंरी ने पूरे देश में झुमरी तिलैया का नाम रोशन कर दिया है उसके त्याग तपस्या को हम वंदन करते हैं उप मंत्री राज छाबड़ा ने मंच संचालन किया और कहा कि इस युवा उम्र में संसार की धन संपदा को छोड़ना आसान बात नहीं है आपने जैन धर्म का नाम ऊंचा किया है पार्षद पिंकी जैन ने कहा की जैन धर्म में मोक्ष प्राप्त करने के लिए संयम धर्म को अंगीकार करना आवश्यक है देवांगना झाझंरी संयम की साधना से जल्द दीक्षा ग्रहण कर उच्च पद जैन माताजी साध्वी बनेगी आपने अपने भाई-बहन माता-पिता परिवार को छोड़ कर वैराग्य धर्म का मार्ग अपनाया है उच्च शिक्षा प्राप्त लाखों की सैलरी पाने वाली दुनिया के झंझटों को छोड़कर आत्म कल्याण और धर्म प्रभावना भावना से जुड़ी है आपको नमन है जैन महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी, सचिव आशा गंगवाल शोभा पांडया, सुनीता सेठी (गुट्टू), समर्थ छाबडा, रिद्धि सेठी आदि लोगों ने भी अपना संबोधन दिया। समाज की महिलाओं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जैन समाज के सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजन मौजूद थे। उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा, नविन जैन ने दिया।