पतंजलि योगपीठ द्वारा आज 25 मई को योग जागरण वाहन रैली निकाली जाएगी

रतलाम। कल शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी बैठक कालिका माता सभागृह में रखी गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि पतंजलि योग समिति ,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, महिला पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति, पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम मध्य प्रदेश द्वारा योग जागरण वाहन रैली आयोजित की जा रही है जो दिनांक 25 मई 2024 को सायं 5:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी जिसका प्रारंभ हनुमान ताल से होकर कालिका माता मंदिर पर समापन किया जाएगा। जिसका रूट हनुमान ताल, राम मंदिर, सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय ,धान मंडी गणेश देवरी, बजाज खाना, चौमुखी पुल, घांस बाजार, माणक चौक ,डालू मोदी बाजार , महलवाडा ,मेहंदीकुई बालाजी, छतरी पुल, कोर्ट चौराहे से होते हुए कालिका माता मंदिर पर समापन होगा। इसमें तीन दिवसीय निशुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर आयोजित किया जा रहा है जो दिनांक 27 से 29 मई 2024 तक प्रातः 5:00 बजे से 7:30 बजे तक स्थान कालिका माता उद्यान सांस्कृतिक मंच रतलाम रहेगा। इसका आयोजन भारत युवा भारत मध्य प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। बैठक में प्रेम पूनिया युवा राज्य प्रभारी, शेरु कुमावत, राजश्री राठौर महिला पतंजलि सोशल मीडिया,विकास शैवाल गायत्री परिवार पंडित शिवपाल छपरी अखिल विश्व गायत्री परिवार रतलाम, दिनेश सोनी, राजमल कुमावत, प्रकाश चंद्र बिलाला, राजेश चांदवानी, जगदीश कुशवाह, दया किशन यादव, ओम प्रकाश यादव, हीरालाल चौहान, मनीष बैरागी, अश्विन कुमार पट्टनी ,विकास जाट, निखिल शर्मा, हरीश व्यास, उत्तम शर्मा, हरीश यादव आदि पदाधिकारी वह कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार आप सबको आमंत्रित करता है की योग शिविर में पधार कर अधिक से अधिक लाभ उठावे।