अखंड ज्ञान आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का छट्टा दिन : द्वारकाधीश – रुक्मणी विवाह एवं महारास हुआ संपन्न

रतलाम। सैलाना रोड स्थित अखंड ज्ञान आश्रम पर श्री स्वामी ज्ञानानंद जी की 33वीं पुण्य स्मृति महोत्सव के तहत संगीतमय भागवत कथा आयोजित हो रही है कथा यजमान श्यामलाल-सौं. शांति देवी एवं सुरेश पापटवाल परिवार रतलाम द्वारा पंडित नरेंद्र शर्मा दंतोडिया के मुखारविन्द से आयोजित हो रही । श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ में पोथी पूजन का सौभाग्य श्री शुभम् निकिता पापटवाल द्वारा किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा के छट्टा दिवस शुक्रवार को व्यास पीठ से भागवत कथा में कहा कि जब जीवन में पाप बढ़ जाता है तो अभिमान रूपी रावण अभिमान रूपी कंस उद्धार करते हैं कथाओं में तो कई बार रावण कंस मर चुके हैं लेकिन हमारे भीतर बैठे काम क्रोध लोभ मोह मद विषय वासना दुर्भावना रूपी कंस को मारना आवश्यक है बृज की गोपियों ने उद्धव जी के ज्ञान के अभियान को दूर कर प्रेमानंद की प्राप्ति करवाई भगवान श्री द्वारकाधीश और रुक्मणी जी का विवाह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कृष्ण रुक्मणी विवाह का अर्थ बताया गुरुदेव ने रुक्मणी माने रूह आत्मा भगवान द्वारकानाथ रुपी परमात्मा का वर्णन करें। वरमाला पहना है यही रुक्मणी कृष्ण विवाह हैl भगवान श्री कृष्ण की समस्त लीलाएं दिव्य एवं पारलौकिक हैं। उनका चरित्र अत्यंत उदात्त है। वे शुद्ध-बुद्ध-मुक्त-चैतन्य रूप हैं। उनको एवं उनकी लीलाओं में निहित गूढ़ार्थों को लौकिक बुद्धि द्वारा नहीं समझा जा सकता। ब्रह्मज्ञान ही उनको समझने की एक मात्र कुंजी है।एक ब्रह्मज्ञानी वेदांती ही अंतर हृदय की गहराइयों में उतर कर इन लीलाओं के मर्म को समझ सकता है। आज संध्या काल के पोथी पूजन के मुख्य अतिथि उज्जैन महाकाल के पुजारी प्रदीप गुरु, सर्व ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता पाठक, टीना यादव,नगर निगम अध्यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद परमानंद योगी, वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, बसंत पंड्या,पाटीदार समाज दंतोडिया, जनक नागल मित्र मंडल, लक्ष्मण पाठक, गोपाल शर्मा, दीपक पुरोहित रहे।पापटवाल परिवार द्वारा प्रदीप गुरु का शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा आरती प्रदीप गुरु द्वारा की गई। आरती में मुख्य रूप से हीरालाल मंजू देवी,सुरेश अलका पापटवाल, जीवन संध्या,विनोद, राकेश, पार्षद योगेश, कन्हैया लाल मौर्य, पूर्व महापौर आशा मौर्य, शुभम् निकिता, सुरेश शिवकन्या गढ़वाल, गोपाल उषा सांखला, अशोक शकुंतला अजमेरा, पापटवाल संदेश , नंदेश , अश्विनी शिवांग निशिता पापटवाल परिवार ने संपन्न कर प्रसादी का वितरण किया गया तथा कल शनिवार को भगवान के अन्य विवाह राजसुय यज्ञ, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष तथा विश्राम संपन्न किया जाएगा ।
26 मई रविवार को सुबह 11:00 से 2:00 तक विशाल भंडारा आश्रम ट्रस्ट एवं समस्त भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें आप सब भक्त लोग आमंत्रित है। उक्त जानकारी सुरेश पापटवाल ने दी।