लोनावला मुंडावरे महावीर सेवा संस्था 25 मई 2024 । धन, पद, सत्ता, संपत्ति का बंटवारा कर सकता है परंतु पुण्यवाणी कोई छीन नहीं सकता, उसके पुण्य प्रताप से जंगल में भी मंगल हो जाता है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने संबोधित करते कहा कि महापुरुषों की पुण्यवाणी से आज जंगल में भी मंगल और तीर्थ स्वरुप लोकप्रिय बनकर महावीर सेवा संस्थान प्रसिद्ध हुआ है।
मेवाड़ भूषण गुरुदेव प्रताप पाल जी महाराज साहब एवं महाश्रमण प्रवर्तक गुरुदेव श्री रमेश मुनि जी महाराज साहब के मंगल आशीर्वाद पुण्यवाणी से श्रमण संघीय सलाहकार गुरुदेव श्री सुरेश मुनि जी की प्रबल प्रेरणा एवं तपस्वीरत्न श्री रतन मुनि जी के अथक प्रयासों से दानवीर भामाशाह गुरु भक्तों के अपूर्व सहयोग से मुंबई-पुणे हाईवे मार्ग पर कम सेट के पास मुंडावरे जैन दिवाकर गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज साहब की परंपरा का एक गुरु गणेश गौशाला आनंद दिवाकर आराधना भवन भोजन शाला अतिथि शाला श्री नंद खूब कस्तूर केवल पुस्तकालय बिहार धाम पक्षी विहार सेवा शिक्षा चिकित्सा के रूप में प्रसिद्ध हुआ है। 8 महीने में सैकड़ो साधु-साध्वी की सेवा का लाभ ट्रस्ट को मिलता है। 2013 में इसका भव्य उद्घाटन समारोह महाश्रमण गुरुदेव श्री रमेश मुनि जी सहित कई गुरु भगवंत एवं महा सती जी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली राष्ट्रीय श्रावक समिति अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति सहित कई संस्थाओं ने पूज्य गुरुदेव श्री सुरेश मुनि जी शास्त्री के 53 दीक्षा जयंती पर अभिनंदन पत्र समर्पित कर दिवाकर रत्न से सम्मानित किया। पुरानी यादों को ताजा करते हुए राष्ट्र संत कमल मुनि जी ने जनता के बीच छाया चित्र सहित प्रस्तुत करने का प्रयास किया यह एक अंश भी नहीं है मुनि कमलेश एक सप्ताह तक गुरुदेव की सेवा में विराजे अनुभवों का लाभ लिया। प्यार वात्सल्य जो गुरुदेव ने लुटाया वह जिंदगी के अनमोल धरोहर बन गई। उक्त जानकारी अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महाराष्ट्र महिला शाखा श्रीमती वैशाली बोहरा एवं संस्था के मंत्री विजय कुमार बोहरा इचलकरंजी मैनेजर महेश कुमार ने प्रदान की। उप प्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी एवं राष्ट्र संत कमल मुनि जी का लोनावला में मधुर संगम होगा। 26 मई से 28 मई तक विराजने की संभावना है।