जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेन का पद ग्रहण समारोह संपन्न

अध्यक्ष अजय सिसोदिया और सचिव राजेंद्र भंडारी, संजय गोधा बने

रतलाम जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेन का शपथ ग्रहण समारोह आज, दिनांक 26 मई 2024, रविवार को रॉयल पैलेस सांगोद रोड, रतलाम में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इस समारोह में हमारे विशेष अतिथि मेडिकल कॉलेज (रतलाम) की डीन श्रीमती अनिता मुथा जी, मुख्य अतिथि रतलाम के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री मदन लाल जी कटारिया, संस्थापक अध्यक्ष श्री श्रेणिक जी लूणावत, वरिष्ठ समाजसेवी श्री फतेह लाल जी कोठारी, मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष श्री पितेश गादिया जी और जॉन कोऑर्डिनेटर श्री जयंतिलाल जी डांगी की उपस्थिति रही।
निवर्तमान अध्यक्ष श्री विनोद जी मेहता ने नये अध्यक्ष श्री अजय जी सिसोदिया और उनके पदाधिकारियों, सचिव श्री राजेंद्र भंडारी एवं श्री संजय गोधा , उपाध्यक्ष श्री संजय भंडारी और कोषाध्यक्ष श्री चंद्र सेन गडिया को जैन सोशल ग्रुप की पिन लगाकर अगले दो वर्षों 2024-25 और 2025-26 के लिए कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर 21 नए सदस्य भी बनाए गए।
निवर्तमान सचिव श्री निलेश चौरड़ियाँ ने पिछले दो वर्षों 2022-23 और 2023-24 में सोशल ग्रुप द्वारा किए गए सेवा कार्यों की स्क्रीन मीडिया प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में गौशाला, मेडिकल सेवाएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक सम्मेद शिखर यात्रा और पर्यावरण, पानी एवं वृक्षारोपण के कार्यों का संकल्प शामिल था। इन सभी कार्यों की सभी ने भरपूर सराहना की।
नये अध्यक्ष श्री अजय जी सिसोदिया ने इससे भी अधिक सेवा कार्य करने का संकल्प लिया और सभी सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों श्रीसुशीलछाजेड,विमल छाजेड, निर्मल लुनिया, नरेंद्र गादिया, राजेंद्र दरडा, अशोक बरमेचा , कमलेश बुपक्या, प्रदीप लोढ़ा, उपेंद्र कोठारी, महेंद्र कोचर डॉ अभय चोपड़ा विमल गेलडा इंदर लुणावत और भी समाज की कई प्रतिष्ठित व्यक्ति वह आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे वह विभिन्न ग्रुपों से पधारे अतिथि ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।एवं संचालक गण से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने सदन में सभी नवीन संचालक गण और पदाधिकारियों का परिचय कराया। निवर्तमान अध्यक्ष श्री विनोद जी मेहता के कार्यों का बहुमान अभिनंदन प्रशस्ति पत्र का वाचन भी किया गया। साथ ही, वरिष्ठ समाजसेवी श्री फतेह लाल कोठारी जी का भी JSG मध्य प्रदेश फेडरेशन द्वारा अभिनंदन और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विशेष अतिथि डॉ. श्रीमती अनिता मुथा जी ने मेडिकल सेवा के प्रकल्प के लिए सहयोग देने का वादा किया। मुख्य अतिथि श्री मदनलाल जी कटारिया ने श्री भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देते हुए सामाजिक कार्यों की राह दिखाई।
समारोह का संचालन प्रोफेसर मनोहर जी और डाक्टर श्रीमती हींजल पगारीया जी ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में, नये सचिव श्री राजेंद्र भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।