मृदु स्वभावी श्री शीतल जी म.सा साध्वी आदि ठाणा -5 दिवाकर भवन पर सुखसाता पूर्वक विराजित

जावरा (अभय सुराणा) । आचार्य सम्राट ध्यान और योगी डॉ.शिव मुनि जी महाराज साहब उत्तर भारतीय प्रवर्तक राष्ट्र संतं गुरुदेव श्री सुभद्र मुनि जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तनी जैन भारती संयम शिरोमणि श्री सुशील कुमारी जी म.सा. की सुशिष्या सरल आत्मा, मृदु स्वभावी श्री शीतल जी म.सा साध्वी रत्ना श्री सौम्या जी म.सा साध्वी रत्ना श्री समृद्धि जी म.सा साध्वी रत्ना श्री श्रुति जी म.सा साध्वी रत्ना श्री स्वस्तिका जी म.सा आदि ठाणा -5 अरिहंत कोल्ड स्टोरेज से विहार कर दिनांक 27 मई 2024 सोमवार को दिवाकर भवन पर सुखसाता पूर्वक विराजित हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री संघ अध्यक्ष इंदरमल टुकड़िया ने बताया कि आपका 2023 का ऐतिहासिक चातुर्मास बाघा बॉर्डर पर संपन्न कर अपने संयमी जीवन में पहली बार मालवांचल में पधारे हैं। आपका आगामी 2024 चातुर्मास औद्योगिक नगरी इंदौर के महावीर नगर में है। अपने रायकोट पंजाब में 23 वर्ष पूर्व संयमी जीवन अंगीकार किया था आपने संयमी जीवन के साथ ही त्याग तपस्या को अंगीकार करते हुए प्रतिवर्ष चातुर्मास में एकांतर तप लगातार एकासना तप बेले तेले अठ्ठम तप करते हुए अभी वर्तमान मैं दूसरा वर्षीतप गतिमान है। दिनांक 28 मई 2024 मंगलवार को दिवाकर भवन पर आपके प्रवचन प्रातः 9 से रखे गये है। अधिक से अधिक जिनवाणी श्रवण कर धर्म लाभ लेने की विनती श्री संघ परामर्शदाता पुखराज कोचट्टा शांतिलाल डांगी कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाल महामंत्री महावीर छाजेड़ उपाध्यक्ष कनकमल चोरडिया विनोद ओस्तवाल तरुण खारिवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोज डांगी के साथ ही पारसमल बरडिया कुणाल कोचट्टा यश छाजेड़ पराग कोचट्टा सौरभ दुग्गड ऋषभ छाजेड़ अशोक संघवी सुजानमल औरा अजीत राका चंद्रप्रकाश ओस्तवाल वर्धमान टुकड़िया शीतल तातेड ने सभी समाजजन से की है।