तीन दिवसीय नि:शुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का हुआ समापन

तीन दिवसीय योग शिविर में रतलाम के योग प्रेमियों ने योग के नए-नए आयाम सीखें

रतलाम 29 मई । आज बुधवार को प्रातः काल 5:00 से 7:30 बजे तक योग शिविर कालिका माता स्थित सांस्कृतिक सभा मंच पर किया गया जिसका आज सुबह समापन हुआ ।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से परमपूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के प्रिय शिष्य स्वामी परमार्थ देव जी के सानिध्य मे योग की शिक्षा दी जा रही है। स्वामी जी कई वर्षो से योग की अलख जगाने का कार्य कर रहे हैं । सर्वप्रथम मंच पर स्वामी परमार्थ देव जी का आगमन हुआ तत्पश्चात दीप प्रज्वलित किया गया ।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन हरीश बिंदल सचिव, श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट अरविंद पाण्डे राजस्थान राज्य प्रभारी,अनोखी लाल कटारिया, रवि कटारिया,रत्नेश विजयवर्गीय जिला समन्वय मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्,अनुराग चौरसिया सोनाली परमार पर्वतारोही दम्पति,देवेंद्र चौधरी सीआरपीएफ, सुशील जैन,राजेश चांदवानी मीना भावसार,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट राज्य प्रभारी प्रेमाराम पूनिया, राजेंद्र आर्य, आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वामी जी का स्वागत वंदन किया गया ।
योग शिविर सूक्ष्म व्यायाम से प्रारंभ कराया गया तथा योग की बारीकियां को स्वामी जी ने समझाया तथा स्वामी जी ने योग करते-करते उद्बोधन में कहा कि सुबह-सुबह की ताजी हवा सौ रोगों की एक दवा। सुबह-सुबह सूर्योदय के पूर्व उठना चाहिए और कुछ भी ना कर सको तो कम से कम सूर्य नमस्कार तो करना ही चाहिए साथ में सूक्ष्म व्यायाम करने से शरीर में लचीलापन बना रहता है।
मन अच्छा रहे इसके लिए रोज योग करें। उससे आपका मन शरीर का ही अंग है शरीर साथ देगा तो कामकाज में भी मन लगेगा नहीं तो बीमार व्यक्ति का शरीर साथ नहीं देने से मन में हैं भावनाएं आ जाती है उसका इलाज सिर्फ योग है ।
योग शिविर में प्रेम पुनिया राज्य प्रभारी युवा भारत,राजेन्द्र आर्य राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट कृष्ण योगेन्द्र रघुवंशी राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति,सुधा त्रिवेंदी राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति,श्रीमती पिस्ता यादव राज्य संवाद प्रभारी,विक्रम डूडी सह राज्य प्रभारी युवा भारत,उत्तम शर्मा जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति,विशाल वर्मा जिला प्रभारी युवा भारत हरिश यादव जिला प्रभारी किसान सेवा समिति,पं संजय शिवशंकर दवे यज्ञ प्रभारी,रश्मि राजे व्यास जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति,जयश्री राठौर महामंत्री, राज्य कार्यकारिणी सदस्यसोशल मीडिया प्रभारी नितेंद्र आचार्य, जिला मीडिया प्रभारी शुभ दशोत्तर, सीमा वर्मा, राजेश धाकड़ ,अनुराग चौरसिया ,सोनाली परमार, कृष्ण अग्रवाल, सेवा वीर पंकज भाटी, राकेश सोनी, युवा भारत मनीष वैष्णेय, आशीष सोलंकी, दीपक परिहार ,सुनील गौतम आदि पदाधिकारी को कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस योग शिविर सहयोगी सेवा संस्थाएँ अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं साहित्य समिति,जनशक्ति जल सेवा ,श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट पदाधिकारी, भाजपा वार्ड क्षेत्रीय वार्ड पार्षद राजेश महेश्वरी,जितेंद्र धुलिया मलखंभ प्रर्दशन, यज्ञ सेवा समस्त गायत्री परिवार तथा मंच से सम्मानित अशोक चौटाला समाजसेवी, अश्विनी शर्मा आशुतोष क्रिकेट क्लब, विरेंद्र कैनवास, हरिश पाहूजा, योग प्रशिक्षक राजेन्द्र जोशी, शैलेंद्र सिंह राठौर, जिला सदभाव प्रमुख चंद्रकांता मंडोत, दिव्या श्रीवास्तव, मेघा क्षौत्रिय जन अभियान समाजसेवी,समस्त पदाधिकारी कुशल योग शिक्षक शिक्षिकाओं समाज प्रमुखों का स्वामी डॉ परमार्थ देव जी महाराज के हाथों योग सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया तथा शिविर के अंत में स्वामी जी को समिति द्वारा स्मृति चिह्न दिया गया तथा यज्ञ की पूर्णाहुति स्वामी जी द्वारा की गई। उक्त जानकारी प्रेमाराम पूनिया ने दी।