अग्नि दुर्घटना से बचाव चिकित्सा महाविद्यालय में किया मॉक ड्रील का आयोजन

रतलाम 30 मई । राजकोट के गेम जोन जैसी अग्नि दुर्घटना नगर के शॉपिंग मॉल, अस्पताल, सिनेमा हॉल, स्कूल, होटल आदि में ना हो इस हेतु निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार सैलाना रोड स्थित डॉ0 लक्ष्मीनारायण पाण्डे चिकित्सा महाविद्यालय में मॉक ड्रील का आयोजन किया गया।
डॉ0 लक्ष्मीनारायण पाण्डे चिकित्सा महाविद्यालय में अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु मॉक ड्रील का आयोजन किया गया जहां अस्पताल के कर्मचारियों को अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं फायरमैन द्वारा अग्नि दुर्घटना से बचाव के उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही बताया गया कि अग्नि दुर्घटना होने पर किस प्रकार से आग को बुझाना है व अपनी तथा अन्य की सुरक्षा करना है।
उक्त अवसर पर मुख्य फायरमैन श्री देवेन्द्र पुरोहित के अलावा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सर्वश्री यकिउद्धीन, शेखर चावरे, मोहसीन खान, देवेन्द्र भाटी, रणजीत आदि उपस्थित थे।