रतलाम आईटीआई में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम

रतलाम 30 मई 2024। राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा रतलाम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में 15 दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय के इस कार्यक्रम में160 विद्यार्थी सम्मिलित होकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं ।
प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को मानसिक क्षमता विकास, व्यावसायिक इकाइयों की स्थापना, स्वरोजगार, लघु उद्योग क्षमता तथा दक्षता संवर्धन के साथ बैंकिंग ग्रेड योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम में श्री सुशील निगम द्वारा विद्यार्थियों को उद्देश्य के बारे में बताया गया। समन्वयक श्री नीलेश अग्रवाल ने एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के साथ अपने उद्योग की स्थापना करने की जानकारी दी।
आईटीआई प्राचार्य श्री अहिरवार ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना जिससे कि वह देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। कार्यक्रम में आभार निस्बड के स्टेट कोरडीनेटर श्री उमाचरण राजपूत द्वारा व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण भी करवाया गया।