शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न


रतलाम 30 मई 2024। रतलाम जिले में शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन सीएमएचओ कार्यालय पर किया गया। बैठक के दौरान शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर रवि दिवेकर, एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल, डीपीएम डॉक्टर अजहर अली, एपीएम श्रीमती हीना मकरानी, जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर अभिषेक अरोरा, मीडिया अधिकारी श्री आशीष चौरसिया, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा सहित अन्य विभाग अधिकारी कर्मचारी ने कार्यक्रमों के संबंध में निर्देशित किया।
डॉक्टर रवि दिवेकर ने निर्देशित किया कि रतलाम शहरी क्षेत्र में समस्त गर्भवती माताओ का पंजीयन एवं इसकी अनमोल पोर्टल में प्रविष्टि, गैरसंचारी रोगों की समीक्षा अंतर्गत हाइपरटेंशन, डायबिटीज एवं कैंसर की स्क्रीनिंग कार्य में प्रगति लाई जावे। एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र की उपलब्धि अत्यंत कम पाई गई। कार्यक्रम के लिए सोमवार और गुरुवार को लगने वाले बीसीजी वैक्सीनेशन सत्र के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के समस्त लोग, धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों, डायबिटीज से ग्रसित लोगों तथा टीबी का उपचार पूर्ण कर चुके लोगों का और टीबी मरीजों के संपर्क में आए परिवारजनों का वैक्सीनेशन कराया जावे ताकि टीबी से बचाव के लिए लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता लाई जा सके।बैठक के दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत लक्ष्य दंपतियों को उनकी इच्छा के आधार पर बच्चों के बीच अंतर रखने हेतु उनकी मांग अनुसार परिवार कल्याण के अस्थाई साधन उपलब्ध कराई जाए तथा स्थाई साधन की इच्छा रखने वाले दंपतियों के ऑपरेशन कराए जाए। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थाओ में सभी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा विभाग द्वारा निर्धारित कार्य और कार्यक्रम में अपेक्षित प्रगति लाई जावे। समीक्षा बैठक में शहरी क्षेत्र के बीईई, सुपरवाइजर, एलएचवी, नर्सिंग ऑफिसर, एलडीएमआई एस सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।