
रतलाम, 05 जून। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद रतलाम आई नवनिर्वाचित सांसद अनीता नागर सिंह चौहान का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर आत्मीय स्वागत किया गया। श्रीमती चौहान को श्रीमती नीता काश्यप एवं श्री काश्यप ने शॉल ओढ़ाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान वन मंत्री नागर सिंह चौहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।