
रतलाम। श्री साधुमार्गी जेनसंघ रतलाम द्वारा समता संस्कार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 500 से अधिक बालक बालिकाओं ने भाग लिया यह 8 दिवसीय धार्मिक आयोजन समता शिक्षा निकेतन सागोद रोड पर आयोजित किया गया।
उपरोक्त नकारी देते हुए शिविर के प्रभारी ललित कटारिया ने बताया कि यह शिविर विगत 22 वर्षों से संचालित हो रहा है जिसमें प्रतिवर्ष 500 से अधिक बालक बालिकाएं धार्मिक ज्ञान को ग्रहण करते हैं इसमें कई शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी सेवा प्रदान करते हैं साथ ही साथ संघ महिला मंडल बहु मंडल समता युवा संघ बालक मंडल बालिका मंडल के पदाधिकारी व सदस्य अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं यह शिविर दिनांक 29 मई से प्रारंभ होकर 5 जून तक संचालित हुआ।
इसके समापन के अवसर पर संघ के वरिष्ठ श्रावक शांतिलाल भटेवरा संघ के मंत्री अशोक पिरोदिया सह मंत्री प्रकाश नांदेचा कार्यकारिणी सदस्य प्रीतेश गादिया, दशरथ बाफना, धीरज मूणत समता युवा संघ अध्यक्ष अर्पित गांधी मंचासिन थे।
इस अवसर पर पंकज कटारिया ने शिविर की जानकारी दी एवं प्रीतेश गादिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार हमारे राम गुरु का है संदेश व्यसन मुक्त हो सारा देश के वाक्य को चरितार्थ करना हे उसका संकल्प हम सभी को लेना है साथ ही सप्त कुव्यसन को त्याग करते हुए धार्मिक रहा पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी एवं धीरज मूणत ने भी अपने भाव रखे।
कार्यक्रम का संचालन ऋषिका मूणत, प्रीति मूणत व मंगलाचरण सोनू मूणत ने किया तथा बच्चो ने शिविर के अनुभव साझा किए व भजन की प्रस्तुति दी एवं आभार ललित कटारिया व दिलीप मुनत ने माना। शिविर संयोजन समिति के श्रेणिक मांडोत रवि कटारिया सौरभ नागोरी मधु घोटा जूली पिरोदिया आदि के सयोजन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अतुल बाफना, विकास छाजेड़, पंकज मूणत, अर्पित बाफना, चंदनबाला मूणत, सौरभ छाजेड़, रितेश मेहता, विनोद कोठारी, सुनील चपरोट, ऋषभ मूणत, जय बाफना, इशिता चोपड़ा, स्नेहा मूणत आदि उपस्थित थे।