
रतलाम । नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि 07/06/2024 शुक्रवार को रात्रि में पत्रकार जितेन्द्र सिंह सोलंकी की पूज्य माताजी स्व.श्रीमती मानकुँवर बाई पति स्व.श्री जुझारसिंह सोलंकी का स्वर्गवास होने पर नेत्रम संस्था के मीनु माथुर, प्रेस क्लब के मुकेश गोस्वामी, तुषार कोठारी द्वारा पुत्र जितेन्द्र सिंह सोलंकी व परिजन को पूज्य माताजी के नेत्रदान हेतु प्रेरीत किया परिजनों की सहमती मिलने के पश्चात संस्था के भगवान ढलवानी द्वारा गीता भवन न्यास बडनगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के उमाशंकर मेहता, रितेश परमार के साथ तत्काल बडनगर से रतलाम पहुच कर कार्निया लेने की प्रक्रिया पुर्ण कर नेत्रंम संस्था रतलाम के सहयोग से रात्रि में 1 बजे सफल नेत्रदान करवाया नेत्रदान के दौरान हेमन्त मुणत,ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, गौपाल राठोर पतरा वाला उपस्थित थे । नेत्रम संस्था रतलाम ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए सोलंकी परिवार रतलाम को धन्यवाद व्यक्त किया।