गुरु भक्त मंडल (GBM) खाचरौद की वार्षिक सभा संपन्न

हर्षित चौरड़िया (एडवोकेट) अध्यक्ष, अंकुर जैन सचिव, मोहित जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत

खाचरौद । गुरु भक्त मंडल (GBM) खाचरौद के सदस्यों की वार्षिक सभा संपन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यकाल वर्ष 2024–25 हेतु हर्षित चौरड़िया (एडवोकेट) को सर्वसहमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवीन कार्यकाल के लिए सचिव अंकुर जैन, कोषाध्यक्ष मोहित जैन MR सहित ग्रुप के सेवाकार्यों की विभिन्न समितियों के प्रभारी भी मनोनीत कर जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
नवीन अध्यक्ष चौरड़िया ने बताया कि गुरु भक्त मंडल (GBM) एक सामाजिक संगठन है जो भगवान महावीर के करुणा और अहिंसा के सिद्धांतों से प्रेरित जीवदया, मानवसेवा, संस्कार जागृति और जिनशासन प्रभावना के कार्य दानदाताओं के सहयोग से ग्रुप के युवा सदस्यों द्वारा वर्षभर संचालित किए जाते है।
वार्षिक सभा की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष अक्षय भटेवरा ने पिछले वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि संस्था के युवाओं द्वारा गौशालाओं में गौसेवा, पक्षियों को दाना, श्वानों को दूध पिलाना, धार्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, तपस्वियों का बहुमान आदि कार्य संपन्न किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित चिराग भटेवरा, ऋषभ संचेती, लोकेंद्र भटेवरा, सौरभ बुपक्या, अर्पित चौरड़िया, प्रतीक बुडावनवाला, सुमित बुपक्या, मोहित जैन, आयुष बरडिया, चयन जैन, नमन बुपक्या, अक्षय भटेवरा, विजेश भटेवरा, पयूर चंडालिया, रचित जैन, आदित्य बुपक्या, नमन भटेवरा आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।