भोयरा बावड़ी की हुई साफ-सफाई



रतलाम 14 जून । शासन निर्देशानुसार 5 से 16 जून तक चलाये जाने वाले जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत नगर निगम द्वारा बावड़ियों की सफाई का कार्य निरंतर जारी है, सफाई के इसी क्रम में 14 जून शुक्रवार को वार्ड 42 स्थित भोयरा बावड़ी की साफ-सफाई का कार्य व बावड़ी परिसर में पौधा रोपण क्षेत्रिय पार्षद एवं भाजपा पार्षद दल सचेतक हितेश शर्मा (कामरेड) की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद एवं भाजपा पार्षद दल सचेतक हितेश शर्मा (कामरेड) ने कहा जल व पर्यावरण को सहेजना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, हम आज नहीं संभले तो बहुद देर हो जायेगी। इस हेतु प्रत्येक नागरिक जल का उपयोग मितव्ययिता से करे साथ ही एक-एक पौधा अवश्य लगायें।
शहर के प्राचीन जल स्त्रोतों को सहेजन हेतु कुएं, बावड़ी व तालाब की सफाई का कार्य के तहत भोयरा बावड़ी की सफाई कार्य के दौरान क्षेत्रिय पार्षद एवं भाजपा पार्षद दल सचेतक श्री हितेश शर्मा (कामरेड), निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, झोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी तथा नागरिकों द्वारा किया गया।