जिला चिकित्सालय में विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन किया गया

रतलाम 14 जून 2024। रतलाम जिले में 14 जून को रक्तदाता दिवस का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के फिवर क्लिनिक पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला योजना समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर, पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर पीयूष धवन, डॉक्टर राहुल यादव, समाजसेवी एवं श्री यूनियन के अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, डॉ सी.पी. राठौर, अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान पावन एवं पुनीत कार्य है, इसमें सहभागी होकर हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। रक्तदाता दिवस के अवसर पर रतलाम जिले के प्रमुख रक्तदाताओं का हार फूल एवं प्रतीक चिन्ह देकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान 11 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आभार श्री रमेश सोलंकी लैब टेक्नीशियन द्वारा व्यक्त किया गया।