मदिरा दुकान संचालक पर 1 हजार का जुर्माना

रतलाम 15 जून । स्टेशन रोड़ स्थित मदिरा दुकान संचालक द्वारा कचरा एवं गंदगी करने पर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार राशि रूपये 1,000/- का जुर्माना कर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना करने की समझाईश दी गई। जुर्माने की कार्यवाही झोन प्रभारी विनय चौहान, दरोगा प्रेमचन्द्र फतरोड़, रवि चैनाल, रवि टांक, कृष्णा बैरागी आदि के द्वारा की गई।

Play sound