शिक्षक को प्रोत्साहन मिले तो वही व्यवस्था में परिवर्तन ला सकता है

सी.एम. राइज विनोबा स्कूल को टॉप 10 ग्रेडेशन सम्मान प्राप्त होने पर प्राचार्य उपप्राचार्य एवं स्टाफ का सम्मान किया गया

रतलाम । समाज में शिक्षक की भूमिका पथ प्रदर्शक की रहती है अपने अनुभव ज्ञान के बल पर वह समाज की दिशा परिवर्तित कर सकता है । बशर्ते उसका मान सम्मान स्वाभिमान और प्रोत्साहन के लिए शासन प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं आगे जाकर उनका हौसला अफजाई  करें ।
उक्त उद्गार विनोबा सी.एम. राइस स्कूल में शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य संध्या बोरा ने व्यक्त किए । आपने कहा कि शिक्षक यदि निश्चित कर ले कि अपने विद्यार्थियों को एक निश्चित उद्देश्य और मंजिल तक पहुंचने के लिए कड़ा परिश्रम करेगा तो निश्चित रूप से उसे सफलता प्राप्त होती है । शिक्षक राजेन्द्र शर्मा ने सी.एम. राईस गीत प्रस्तुत किया तथा स्टाफ के सदस्यों ने उपलब्धि पर अपने अनुभव साझा किए ।
स्थानीय सी.एम. राइज विनोबा स्कूल को टॉप 10 ग्रेडेशन सम्मान प्राप्त होने पर प्राचार्य उपप्राचार्य एवं स्टाफ का सम्मान करते हुए शिक्षक सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि यह केवल रतलाम शिक्षा विभाग के लिए गर्व की बात नहीं है अपितु मध्य प्रदेश और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है । रतलाम के शिक्षकों ने सिद्ध कर दिया है कि वही परिवर्तन का मुख्य शिल्पकार है । शिक्षक में व्याप्त असीम क्षमताओं का उपयोग किस तरह किया जाता है यह विद्यालय परिवार ने साबित कर दिया है । आपने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में ही सफलता का शिखर स्पर्श किया जाता है ।
उपप्राचार्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि हम विद्यालय का वातावरण छात्र अनुकूल एवं छात्र हितेषी बनाने के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। शिक्षकों की प्रतिभा के अनुसार कार्य योजना बनाकर उन्हें मोटिवेट किया जाता है उनकी आत्म बल एवं प्रतिभा में शिथिलता न आए इसलिए निरंतर हम कोशिश करते रहते हैं इसी का यह परिणाम है कि आज पूरे विश्व में हमारी संस्था ने सम्मानीय और गौरवशाली स्थान बनाया है। इस अवसर पर संस्था द्वारा श्रीमती बोरा एवं श्री राठौर तथा समस्त स्टाफ का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में गोपाल जोशी, कृष्णचंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े, दिलीप वर्मा, श्यामसुंदर भाटी, रमेश उपाध्याय, दशरथ जोशी, रमेश परमार, भारती  उपाध्याय, आरती त्रिवेदी एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक सर्वश्री रूपाली जैन, श्रीमती सीमा चौहान, श्रीमती भावना रावत, श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल, श्रीमती सुनीता पंवार, श्रीमती सरीता राजपुरोहित, श्रीमती माधुरी तलेरा, श्रीमती हर्षिता सोलंकी, श्रीमती शोभा ओझा, श्रीमती मनीषा चौधरी, सुश्री हिना शाह, सुश्री श्यामा वर्मा, सुश्री नम्रता लोहार, श्रीमती सीमा अग्निहोत्री, श्रीमती पिंकी सोलंकी, सुश्री वंदना सोवण, श्रीमती मंजुलिका खरे,  श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती कविता वर्मा, श्रीमती हर्षिता मकवाना, अनिल मिश्रा, अमन राठौर, कमलेश बैरागी,  राजाराम सेकवाडिय़ा, मोहित जी, प्रदीप वैष्णव, अमित झा, राजेन्द्र शर्मा, अजय मरमट, अमित पारिख, प्रहलाद बैरागी, विकास शर्मा आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र शर्मा ने तथा आभार दिलीप वर्मा ने किया । शिक्षक मंच के राधेश्याम तोगड़े द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती प्रेरणा तोगड़े की स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर प्रदान किया गया ।