रतलाम । यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कोयंबत्तूर – जयपुर के फेरों को पुनः विस्तार किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 06181 कोयंबत्तूर– जयपुर स्पेशल दिनांक 19 फरवरी 2026 तक कोयंबत्तूर से प्रति गुरुवार को प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06182 – जयपुर –कोयंबत्तूर स्पेशल दिनांक 22 फरवरी 2026 तक जयपुर से प्रति रविवार को प्रस्थान करेगी। यात्रीगण ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।