हापा – नाहरलगून स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित

रतलाम 04 फरवरी। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित गाड़ी संख्‍या 09525 हापा – नाहरलगून स्‍पेशल की सेवाओं का विस्तार किया गया है।
गाड़ी संख्‍या 09525 हापा – नाहरलगून स्‍पेशल को पहले 25 फरवरी 2026 तक तथा गाड़ी संख्‍या 09526 नाहरलगून – हापा स्पेशल को 28 फरवरी 2026 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब बढ़ाते हुए दोनों दिशाओं में अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्‍या 09525 हापा – नाहरलगून स्‍पेशल हापा से 04 मार्च 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक एवं इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09526 नाहरलगून – हापा स्‍पेशल नाहरलगून से 07 मार्च 2026 से 02 जनवरी 2027 तक अतिरिक्त फेरे लगाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोच एवं ट्रेन संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट, रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *