
रतलाम। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (यूथ विंग) संदीप जैन की सहमति से भारत शर्मा को भारतीय पत्रकार संघ का उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) धवन माहेश्वरी द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि शर्मा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकार हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा जिले एवं संभाग की तहसीलों में युवा इकाई के माध्यम से ऊर्जावान पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। भारतीय पत्रकार संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।
अपनी नियुक्ति के पश्चात शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले और संभाग के पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण करना और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाना है।
प्रदेश और जिले से मिल रही हैं बधाइयां
श्री शर्मा की नियुक्ति की खबर मिलते ही रतलाम जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई।सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश प्रेषित किए हैं।