रतलाम 22 जून । अति वृष्टि के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने एवं आपदा प्रबंधन के लिए निगम स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं हेतु नगर निगम कार्यालय में संचालित किये जा रहे नियंत्रण कक्ष का निगम आयुक्त श्री हिमांश भट्ट ने गत रात्रि आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रात्रि में नियुक्त उपयंत्री एवं कर्मचारी में से आधे से ज्यादा कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाये जाने साथ ही फायर स्टेशन भवन से भी कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाने पर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।