कल्पना जैन अध्यक्ष तथा लता गादिया सचिव मनोनीत

नवकार सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न

रतलाम। नवकार सेवा संस्थान के स्थापना दिवस 21 जून को संस्थापक अध्यक्ष अलका कटारिया के जन्म दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री संगीता कोठारी के कॉटेज रतन मनोहर पर संस्था के सभी सदस्यों की बैठक हुई । उसमें सर्वसम्मति से कल्पना जैन को नया अध्यक्ष और लता गदिया को सचिव और अनीता मारू को सहसचिव सरोज कासवा को कोषाध्यक्ष और ज्योति जैन को उपाध्यक्ष चुना गया।निवृत्मान अध्यक्ष उषा भंडारी को विदाई देते हुए उनका शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया । अलका कटारिया का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया और उनका भी शाल और श्रीफल से स्वागत किया गया। नए अध्यक्ष का भी शाल और श्रीफल से स्वागत किया गया। नए अध्यक्ष निवृत्ति मान अध्यक्ष और संस्थापक अध्यक्ष द्वारा उदबोधन दिया गया और आगे की रूपरेखा भी रखी गई। यह जानकारी नवकार सेवा संस्थान की मीडिया प्रभारी सरोज चतर द्वारा दी गई।

Play sound