श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट का 41वा स्थापना दिवस मनाया गया

रतलाम। पंडित श्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज द्वारा 1983 में स्थापित किया गया श्री बद्रिनारायण सेवा ट्रस्ट का आज 41वा स्थापना दिवस मनाया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ राजेंद्र शर्मा एवं सदस्यों द्वारा पंडित श्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया। पश्चात निराश्रितो को भोजन कराया गया। डॉ राजेंद्र शर्मा ने बताया कि डोंगरे महाराज जी द्वारा बताए गए सेवा कार्य ट्रस्ट द्वारा गत 40 वर्षों से निरंतर अन्यक्षेत्र में निराशितों को भोजन कराया जा रहा है साथ ही चलित जल मंदिर के रूप में गर्मी में जल सेवा कार्य भी किया जा रहा है इस अवसर पर मनोहर पोरवाल, नवनीत सोनी, राजेश दवे कैलाश राठौड़,मनोज शर्मा, सत्यनारायण पालीवाल, सतीश राठौर, केतन शर्मा, नारायण राठौर, कैलाश सोनी आदि उपस्थित थे।

Play sound