
रतलाम । सेवा गतिविधियों के क्षेत्र में लायंस क्लब एक्टिव के स्थाई प्रोजेक्ट के अंतर्गत न्यूनतम सेवा शुल्क के तहत लायन्स डायग्नोस्टिक एवं कार्डियक सेंटर का शुभारंभ प्रदेश के लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने किया। इस अवसर पर आपने कहा कि रतलाम की पहचान सेवा के क्षेत्र में सर्वत्र स्थापित हो रही है विशेष कर चिकित्सा जगत में । लायंस क्लब एक्टिव द्वारा उठाया गया यह कदम नगर की गरीब एवं मध्यम श्रेणी जनता के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा । आपने क्लब पदाधिकारी को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि कमजोर एवं वंचित वर्ग की सेवा गतिविधियां निरंतर जारी रखें ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं लायंस क्लब के प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य यही है कि हम निरंतर सेवा के नए-नए उपक्रम आरंभ करें । आपने क्लब पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि मानव सेवा के प्रति आप इसी प्रकार सक्रिय रहे यह शहरवासियों के लिए अनुपम सौगात है । आपने इस अवसर पर 50000 रुपए स्थाई निर्माण के लिए संस्था को प्रदान किये ।
विशेष अतिथि डॉक्टर के.सी.पाठक ने कहा कि नगर की चिकित्सा सुविधा के लिए यह अति महत्वपूर्ण उपलब्धि है लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए । डायग्नोसिस सेंटर के बारे में वरिष्ठ लायन सदस्य कैबिनेट सचिव सुनील के. जैन ने कहा कि रतलाम लायंस क्लब के लिए यह बड़ी उपलब्धि है । शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों को अब जांच के लिए इंदौर, बड़ौदा नहीं जाना पड़ेगा । वह सारी सुविधाएं अब यहीं पर उपलब्ध रहेगी । डॉ. विश्वनाथ शर्मा, क्लब अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, सचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवकुमार पुरोहित मंचासिन थे।
आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । स्वागत सर्वश्री संतोष चाणोदिया, निलेश पोरवाल, नितेश पोरवाल, चितरंजन लुणावत आदि ने किया ।
कार्यक्रम में रिजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा, झोन चेयर पर्सन कल्पना राजपुरोहित, डॉ सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, आरती त्रिवेदी, पुष्पा वासन, वैशाली माचवे, अनुज छाजेड़, अखिलेश गुप्ता, शीतल गेलड़ा सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अजय जैन तथा आभार दीपक शर्मा ने व्यक्त किया ।