

रतलाम। 21 जून से 25 जून तक योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा शिविर जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा श्री संजय जी – शोभना जी चपरोट के प्रयोजन में आयोजित किया गया जो की ऐतिहासिक और बहुत शानदार रहा।
आज शिविर के समापन अवसर पर ग्रुप द्वारा योग गुरु के साथ प्रसिद्ध समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, प्रायोजक संजय शोभना चपरोट, बाबू भाई का सम्मान माला और शाल से किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष संजय – संगीता खमेसरा, उपाध्यक्ष संदीप -रचना चोरड़िया, सचिवद्वय निलेश मधु गोधा, संजय – शोभना चपरोट, कोषाध्यक्ष प्रमोद सरिता धींग, पूर्व अध्यक्ष चितरंजन लालन, अनिल कटारिया, योगेश लसोड़, जितेंद्र लूनिया, राजेंद्र ललवानी, शैलेश संघवी आदि अनेक मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप सचिव निलेश गोधा ने किया आभार श्री प्रमोद धींग ने किया।