शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

रतलाम । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा की अध्यक्षता में समिति कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में समग्र पेंशन व पी.एम. स्वनिधी योजना का लाभ हितग्राहियों को शत-प्रतिशत दिलाये जाने की अनुशंसा समिति द्वारा की गई साथ ही राष्ट्रीय परिवार सहायता के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किये जाने व महिला स्व सहायता समूहों को आवृत्ति निधि दिये जाने की भी अनुशंसा की गई। इसके अलावा त्रिपोलिया गेट पर संचालित दीनदयाल रसोई योजना में ऐसे व्यक्ति भोजन करने आते हैं ओर अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं उन पर अंकुश लगाया जाये।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा के अलावा समिति सदस्य बलराम भट्ट, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती मीनाक्षी सेन के अलावा समिति सचिव व सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल आदि उपस्थित थे।

Play sound