भाजपा ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान कर याद किया उनका बलिदान


रतलाम। भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल की 50 वीं बरसी पर काला दिवस मनाया। इस दिन जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित सभी पदाधिकारियों ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की हत्या कर आपातकाल लगाया था। आपातकाल मे ना कोई अपील होती थी और ना दलील सुनी जाती थी। कई लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को तब जेल मे डाला गया था। उन्होंने जो संघर्ष किया, उसके कारण आज से मजबूत लोकतंत्र के साथ देश तरक्की कर रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने पूर्व गृहमंत्री व लोकतंत्र रक्षक सेनानी हिम्मत कोठारी के निवास पर जाकर सम्मान किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा,मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, एमआईसी धर्मेंद्र व्यास, पार्षद हितेश कामरेड, पूर्व पार्षद श्रेणिक जैन आदि उपस्थित रहे। श्री उपाध्याय ने लोकतंत्र सेनानियों पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य परसराम सैनी, शंकरलाल माली, शांतिलाल मूणत, सुरेन्द्र गोरेचा, का भी घर जाकर सम्मान किया। जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ सहित प्रवीण सोनी, स्नेहिल उपाध्याय, गोपाल शर्मा, विजय कसेरा, बद्रीलाल परिहार आदि उपस्थित रहे।
भाजपा दीनदयाल मंडल मे भाजपा ने क्षेत्र मे निवासरत लोकतंत्र सेनानियों चंदनमल पिरोदिया, बद्रीलाल चौहान का सम्मान किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राजेश नागर, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट पार्षद रणजीत टांक, अ.जा. मोर्चा के सुजीत पटेल, प्रभु नेका, मधु शिरोडकर, वार्ड संयोजक शाहिद खान , मोहन वर्मा, मुकेश परमार आदि उपस्थित रहे।
25 जून काला दिवस के रूप में हम मनाते है

आपातकाल को लगे 50 वर्ष हो गए और 25 जून काला दिवस पर कॉंग्रेस की दमनकारी नीति और संशोधन को बदला जाना जिसके कारण हमारे मीसाबंधुओ ने उसका पुरजोर विरोध किया और सड़कों पर उतरे जिसके कारण कांग्रेस की सरकार ने जिस प्रकार उन पर अत्याचार और प्रताणित किया व जेल में डाल दिया उन्होंने उस आपदा को सहन किया ऐसे हमारे वरिष्ठ मीसाबंदी सम्मानीय राजेंद्र जी भरकुंदिया, अनिल जी मांडले का भाजपा प्रदेश ,जिला कार्यालय निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया । उनका स्वागत पूष्प माला,शाल,श्रीफल, दुपट्टा,और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विनोद यादव, सुबेन्द्र सिंह गुर्जर, भरत तंवर सुनील लोधवाल, तेज सिंह हाड़ा, किशोर सिंह राठौड़, मांगीलाल तिवारी, उपेंद्र चौबे, नरेंद्र तिवारी, अमन बोयत, ओम यादव, रितेश वर्मा, सुरेश परिहार, प्रदीप जी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।