स्व. श्री मदनलाल जी नाहर एवं स्व. श्रीमती संगीता नाहर की पुण्य स्मृति में छात्र-छात्राओं को अभ्यास पुस्तिकाओं, बालपेन, बिस्किट आदि का वितरण किया

जावरा (अभय सुराणा) । एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूतेड़ा में नवीन शैक्षणिक सत्र में स्व. श्री मदनलाल जी नाहर एवं स्वर्गीय श्रीमती संगीता नाहर की पुण्य स्मृति में शाला में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को अभ्यास पुस्तिकाओं एवं बालपेन, बिस्किट एवं फल आदि का वितरण किया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण श्रीमती इंदिरा नाहर, शेखर नाहर एवं सुरेंद्र सुराणा द्वारा किया गया । अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत श्रीमती गायत्री शर्मा , प्रदीप सेठिया, लाखनसिंह गेहलोत, श्रीमती नितिश्री सोनी, श्रीमती विजया राठौर श्रीमती सारिका भाटी आदि ने किया । स्वागत उदबोधन श्रीमती गायत्री शर्मा ने दिया । श्रीमती इंदिरा नाहर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मधुर गीत का गायन किया । श्री शेखर नाहर ने कहा कि शिक्षा ही संस्कारों की जड़ है, आज शिक्षा से ही पूरे विश्व में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं । विद्यार्थी काल में अर्जित ज्ञान भविष्य की नींव रखता है । सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग से शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करें । साथ ही आपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को नाहर परिवार की ओर से पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की । भारतीय जैन संगठना के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सुराणा ने भी स्कूल की आवश्यकताओं में पूर्ण सहयोग करने का वचन दिया। साथ ही आपने अपनी ओर से ₹1001/ की पुरस्कार राशि संस्था को प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सेठिया ने किया और आभार प्रदर्शन श्री लखनसिंह गेहलोत ने किया ।

Play sound