श्री साँवलिया सेठ मंदिर का 19 वां वर्षगाँठ महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा में मनाया गया, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व उत्सव में झूमे श्रद्धालुगण

जावरा (अभय सुराणा) । शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर का 19वां वर्षगाँठ महोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। कथा ने चतुर्थ दिवस में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव में श्रदालुगण झूम उठे। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की। व्यासपीठ राष्ट्रसंत श्री नमन जी वैष्णव ने व्यासपीठ से राम जन्म के वृतांत भी सुनाया गया। श्रीकृष्ण दिव्यता किसी पर पड़ जाए तो वे तर जाते हैं। पोथी पूजन का लाभ परीक्षित सत्येंद्र जोशी, चंद्रकला जोशी, सतीश उपाध्याय आदि ने लिया। आरती के मुख्य अतिथि उमेश रावल, दीपक मेहता, नीतिराज सिंह जी आदि रहें। नगर के गणमान्य नागरिक दीपक साधु, महेश शर्मा, अभय श्रीवास्तव आदि ने धर्मलाभ लिया। जानकारी शिवशक्ति मारुति मंदिर व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी व उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार ने दी साथ ही वर्षगाँठ महोत्सव के समस्त आयोजन में आने का आग्रह किया।

Play sound