निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा दस्तक अभियान का शुभारंभ

25 जून से 27 अगस्त तक चलेगा अभियान

रतलाम 25 जून 2024। जिले में शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए दस्तक अभियान का आयोजन 25 जून से 27 अगस्त तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा, रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री गोविंद काकानी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डीएचओ डॉ. रवि दिवेकर, शिशु बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.सी. डामोर, डीपीएम डॉ. अजहर अली, डीसीएम श्री कमलेश मुवेल, एपिडेमियोलॉजीस्ट डॉ. गौरव बोरीवल, एपीएम श्रीमती हीना मकरानी, डीईआईसी मैनेजर श्री मोहन कछावा, एविडेंस एक्शन के संभागीय समन्वयक श्री कपिल यति, पीएसआई सिटी मैनेजर भारती रावत, सीपीएच सी कंसलटेंट डॉ. संकल्प श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति में बाल चिकित्सालय में किया गया।

इस अवसर पर 9 माह से अधिक आयु के बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि अभियान के दौरान बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान एवं प्रबंधन पर बल दिया जाएगा ताकि बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। प्रमुख गतिविधियों के अंतर्गत समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधन और रेफरल, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में शैशव और बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान प्रबंधन और रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान प्रबंधन और रेफरल, 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों में गंभीर अनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 9 माह से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण, बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण हेतु ओआरएस एवं जिंक संबधी सामुदायिक जागरूकता एवं प्रत्येक घर में ओआरएस पहुंचाना, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्वि विलंब की पहचान, समुचित शिशु एवं बाल आहार पूर्ति (स्तनपान व्यवहार) संबंधी समझाईश समुदाय को देना, एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुटटी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग एवं फालोअप को प्रोत्साहन, गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुए बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेना आदि गतिविधियां की जाएंगी।

Play sound