ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण हेतु पार्षद नागरिकों को करें जागरूक-श्रीमती मनीषा शर्मा

  • पौधा रोपण हेतु महापौर परिषद व पार्षदों ने दिये सुझाव
  • 30 जून को मानस भवन में होगा पौधो का निःशुल्क वितरण

रतलाम । पर्यावरण को संरक्षित करने तथा रतलाम नगर को हरियाली से आच्छदित किये जाने हेतु शासन द्वारा 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाये जाने वाले पौधा रोपण अभियान के तहत दिये गये लक्ष्य की पूर्ति तभी होगी जब पार्षद अपने-अपने वार्डो में अधिकाधिक की संख्या में पौधा रोपण करने हेतु जनता को जाग्रत करें।
उक्त उद्गार निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने नगर निगम सभागृह में पौधा रोपण हेतु महापौर परिषद सदस्य व पार्षदों की बैठक में दिये। उन्होने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्डो में पौधा रोपण हेतु स्थलों का चयन करने के साथ ही नागरिकों को गूगल लिंग पर रजिस्ट्रेशन हेतु जागरूक करें ताकि शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य को हम पुरा करके रतलाम नगर को मुख्यमंत्री मोहन यादव, केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल की मंशानुसार हरा-भरा बना सकें।
उन्होने कहा कि गूगल लिंग पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले नागरिक व स्वंय सेवी संस्थाओं को 30 जून रविवार को त्रिवेणी स्थित मानस भवन पर प्रातः 10 से 12 बजे तक निःशुल्क पौधो का वितरण किया जावेगा।
मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी ने इस अवसर पर कहा कि हमें पौधा रोपण करके इतिश्री नहीं करना है वरन् उस पौधे का पालन पोषण अपने बच्चे की तरह कर उन्हे पेड़ बनाना है।
नेता पक्ष एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया ने कहा कि हम सभी पार्षदो को मिलकर पौधा रोपण हेतु नागरिकों में जागरूकता लानी है, अपने-अपने वार्डो में पौधा रोपण हेतु चिन्हित कर अधिक से अधिक पौधा रोपण करना है। नगर निगम द्वारा पौधो की सुरक्षा हेतु 1000 ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई है तथा अन्य स्थानों पर तार फेंसिंग करवाई जायेगी।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को सहेजना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है आओ हम सब मिलकर इस वर्षा ऋतु में एक-एक पौधा लगाकर उन्हे पेड़ बनाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश शर्मा, शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, करण कैथवास, मोहम्मद सलीम बागवान, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती शबाना, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती उमा डोई, श्रीमती भावना पैमाल, श्रीमती मनीषा व्यास, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री हार्दिक मेहता, राजेन्द्र चौहान, रमेश पांचाल, हेमराज वसावा, विजय चौहान, राजेश माहेश्वरी, संजय कसेरा, किशोरसिंह राठौर आदि ने पौधा रोपण हेतु अपने-अपने सुझाव व्यक्त किये।

Play sound