खुले में चिकन, अण्डा बेचने वाली 8 दुकाने सील

रतलाम 26 जून । शासन निर्देशानुसार खुले में तथा बिना अनुमति पत्र (लायसेंस) पशु मांस तथा मछली के विक्रय के प्रतिबंधित के तहत की जा रही कार्यवाही के तहत निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा 8 चिकन व अण्डा विक्रेताओं पर कार्यवाही करते हुए दुकानों को सील किया गया।
स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा एवर फ्रेश चिकन, गरीब नवाज चिकन, सोनू एग सेन्टर, रायल चिकन शॉप, साहिल चिकन, हाजी अदनान चिकन, बादशाह चिकन, चिकन शॉप नाहरपुरा को सील किया गया वहीं बी.एच. चिकन शॉप नाहर पुरा से 10 बायलर तथा अब्बासी चिकन शॉप नाहरपुरा से बायलर का पिंजरा जब्त किया गया। जब्त किये गये बायलरों को बकराशाला पंहूचाया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री राजेन्द्रसिंह पवांर के अलावा राकेश शर्मा, रवि टांक, कृष्णदास बैरागी, कमलेश सिंह गोयल, अनवर पठान, चरणसिंह, शांतिलाल चावड़ा, एस.आई. रूपसिंह सक्तावत, एएसआई बसिल गड़वा, आरक्षक रितेश यादव आदि उपस्थित थे।

Play sound