रतलाम। आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी खोलकर बैंक खाते खोलकर लाखो रुपए का लेनदेन करने वाले गिरोह के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 51/24 धारा 420, 467, 468, 120B, का दर्ज कर अनुसंधान में लेकर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह का मुख्य आरोपी विनोद शर्मा फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में फरार मुख्य आरोपी विनोद शर्मा की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के मुख्य आरोपी विनोद शर्मा निवासी बिजयनगर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी 1. विनोद पिता मदनलाल शर्मा निवासी बिजयनगर जिला भीलवाड़ा राजस्थान ।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी औ. क्षै रतलाम राजेन्द्र वर्मा, उनि सत्येंद्र रघुवंशी, उनि अमित शर्मा (प्रभारी सायबर सेल) उनि ध्यान सिंह सोलंकी, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, प्र आर राहुल जाट, प्र आर हिमांशु यादव, प्र आर मनमोहन शर्मा, आर . विपुल भावसार, मयंक व्यास, अभिषेक पाठक, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया।