रतलाम से श्री सम्मेत शिखर जी तीर्थ यात्रा सानंद संपन्न

  • यात्रियों में दिखा एक नया उत्साह एवं जोश
  • संघपति श्री लालचंद सुराणा एवं परिवार का हुआ बहुमान

जावरा (अभय सुराणा)। श्री सम्मेद शिखरजी एवं पंच तीर्थयात्री का आयोजन भारत के विभिन्न प्रांतो से आए हुए श्रावक श्राविकओं का एक संघ श्री लालचंद सुराणा एवं सुराणा परिवार के द्वारा आयोजित किया गया इसमें विभिन्न तीर्थ स्थान में दर्शन वंदन पूजन कर सभी ने आनंद की अनुभुति प्राप्त करी। इस अवसर पर विराजित संत सतियो के दर्शन किए। यात्रा में तपस्या भी होती रही। इस तीर्थ यात्रा में तीन बसों से यात्रियों को पंच तीरथी करवाई गई। बस नंबर दो में तीर्थ दर्शन संत दर्शन के साथ-साथ विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन सुरभि जैन इंदौर एवं डॉ. सीमा श्रीमाल मंदसौर के कुशल नेतृत्व में किया गया। पहली प्रतियोगिता सिटी पजल इसमें प्रथम सपना संघवी इंदौर और सेकंड अनीशा पगारिया नीमच रही। इसी तरह सेकंड प्रतियोगिता में दीपाली छल्लाणी दिल्ली प्रथम एवं अनीशा पगारिया नीमच द्वितीय रही तीसरी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता शहर प्रदेश व देश के नाम बताना थे जिसमें भी अनीशा पगारिया नीमच प्रथम एवं रेखा सुराणा जावरा व सपना संधवी इंदौर रही अगली प्रतियोगिता उल्टा सीधा एक समान में जोशिता भंडारी उज्जैन अनीशा पगारिया नीमच सभी प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय आने वाले को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह प्रतियोगिता कराने वाले का भी सम्मान किया गया। बिहार झारखंड में अभी भी तपती दोपहर बहुत ज्यादा है पानी का माहौल नहीं दिख रहा है। सभी तीर्थ यात्री आज बनारस से रतलाम के लिए रवाना होंगे यात्रा बहुत ही सुखद आनंदकारी रही। विभिन्न मंदिरों में प्राचीन प्रतिमाओं की पश्चाल एवं केसर पूजा का लाभ संघपति लालचंद सुराणा एवं सुराणा परिवार द्वारा इसके साथ ही श्री राजकुमार सुराणा श्री राजेश सुराना आदि ने भी लिया। हीतेश सुराणा एवं अर्चना सुराणा ने सभी तीर्थ यात्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहां कि आप सभी ने अपना मूल्य समय देखकर इस यात्रा को सफल बनाया।
यहां यह भी उल्लेख नहीं है कि झारखंड को बिहार में अभी मानसून ने पूरी तरह दस्तक नहीं दी है इस कारण गर्मी बहुत ज्यादा देखे जा रही है प्रातः से ही सूर्य देवता अपना तेवर दिखा रहे हैं। सभी लोग अच्छे मानसून की आशा में आसमान को निहार रहे हैं।