शहरी सामान्य स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

रतलाम 27 जून 2024। रतलाम शहरी क्षेत्र में शहरी स्वास्थ्य के सम्बन्ध में समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, जनसंख्या स्थिरता माह, दस्तक अभियान एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन हेतु चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आनन्द चंदेलकर, शहरी स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डा. रवि दिवेकर, नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, शिक्षा विभाग से परियोजना अधिकारी श्री जितेन्द्र जोशी, अर्चना माहोर, विद्युत विभाग से सहायक इंजीनियर श्री बी.एस. सिसौदिया, श्री बी.ई.एफ. राठौर, गायनिक सोसायटी से डा. सुनीता वाधवानी, पीएसआई इंडिया की सीटी मैनेजर भारती रावत, एपीएम हीना मकरानी, डीपीएम डा. अजहर अली, डीईआईसी मैनेजर श्री मोहन कछावा, एपीडेमीयोलाजिस्ट डा. गौरव बोरीवाल, एम एण्ड ई अधिकारी श्री आशीष कुमावत, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, जिला लेखा प्रबंधक श्री सचिन वर्मा, डाटा मैनेजर सुश्री श्वेता बागडी, सब इंजीनियर कामिनी देवडा, श्री आनन्दीलाल जैन, श्री भरत लिम्बोदिया आदि उपस्थित रहे।

Play sound