
रतलाम । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ( NTA ) द्वारा आयोजित हो रही परीक्षा NEET और UGC NET मे हो रहे लगातार पेपर लीक व घोटाले का मामला सामने आया जिसके तुरंत बाद ही ABVP ने आंदोलन प्रदर्शन किए और CBI जांच की मांग की।
3 दिन पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी पोस्ट कर लिखा की जहा पेपर लीक होते है वहा ABVP के लोग होते हैं , जो आपत्ति जनक बयान के बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने आक्रोश में दिखे और सोशल मीडिया पर भी जम कर खरी खोटी सुनाई उसके बाद शाम को नगर के प्रमुख दो बत्ती चौराहे पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने पुतला फूंक दिया जिसमे मुख्य रूप से प्रांत सहमंत्री रागिनी यादव,जिला संयोजक सत्यम दवे,नगर मंत्री यश पोरवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।